दारू: डुमर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को मिले स्कूली बैग, खिले चेहरे
डुमर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को मिले स्कूली बैग, बच्चों के चेहरे खिले। टाटीझरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमर में 113 स्कूली बच्चों के बीच शुक्रवार को बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डुमर पंचायत की मुखिया ममता देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को बैग सौंपे, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।