महरौनी निवासी पीड़ित पति ने शनिवार शाम करीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले अपने नए प्रेमी के साथ घर से सोने चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान लेकर भाग गई है। उसने उक्त के संबंध में महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र दिया है। उसने पुलिस से मामले की जांच करते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।