कटिहार: मनिहारी में लाखों का बिजली बिल आने पर व्यक्ति ने सहायक विद्युत अभियंता से जांच की मांग की
सोमवार की दोपहर 1 बजेमनिहारी थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी तौफीक आलम सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देने पहुंचे थे। मामला बिजली बिल अधिक आने का था। उन्होंने बताया कि उनके घर में बिजली मीटर पहले से लगी हुई थी और सितंबर महीने में बिजली विभाग के लोग उनके घर पहुंचे और जबरन उन्हें नया बिजली मीटर लगा दिया। नए मीटर से अक्टूबर महीने में 220858 रुपए का बिल आया।