कटिहार: सदर अस्पताल में बिजली की खराब स्थिति पर राजद युवा नेता ने उठाया आवाज, स्थिति में सुधार नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
सोमवार की दोपहर 2:30 बजे राजद युवा नेता आशु पांडे सदर अस्पताल में लाइट की बदहाल स्थिति को लेकर अपना आवाज बुलंद किया। उन्होंने सदर अस्पताल प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा एक सप्ताह के अंदर लाइट की स्थिति नहीं सुधरी तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जनरेटर रहने के बावजूद जनरेटर की सुविधा बहाल नहीं की जा रही है। मरीज अंधेरे में रहते है।