कटिहार: पुलिस ने सिरसा से 3.40 ग्राम स्मैक, एक देशी पिस्टल और पाँच जिंदा कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
3.40 ग्राम स्मैक , एक देशी पिस्टल, पाँच जिन्दा कारतूस के साथ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सिरसा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । यह मामला रविवार रात नौ बजे का हैं।पुलिस ने सोमवार को दिन के ग्यारह बजे आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।