कोंडागांव: जिले में राजस्व पखवाड़े के पहले दिन 964 आवेदन हुए प्राप्त
राज्य शासन के आदेशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 अप्रैल तक चलेगा। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन सोमवार को सातों तहसील के 84 ग्राम पंचायत में शिविर लगाया गया, जहां कुल 964 आवेदन प्राप्त हुए।