कोंडागांव: जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगा
केंद्र एवं राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले में भी किया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए