उमरिया जिले के ग्राम अग्नहुड़ी में मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार ग्राम अग्नहुड़ी निवासी 61 वर्षीय कुँअर सिंह पिता डुमारी सिंह के साथ गांव के ही विजय मंगल सिंह ने राजकुमार सिंह के घर के सामने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना उमरिया में अपराध क्रमांक 64/26 दर्ज कर लिया गया है।