भंडरिया: भुईहर समाज की बैठक: एसटी सूची में शामिल करने की मांग, हक-अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान
भंडरिया में भुईहर समाज को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी की सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गैस एजेंसी के समीप बरगद के पेड़ के नीचे हुई बैठक में भंडरिया समेत आसपास के दर्जनभर गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भुईहर समाज पहले भी आदिवासी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। समाज के हक, अधिकार और