मांट: कस्बा मांट के गोरा दाऊजी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सजावट की गई, हुए कई धार्मिक अनुष्ठान
Mat, Mathura | Sep 4, 2026 कस्बा मांट में रामलीला मैदान के समीप करीब दो सौ वर्ष पुराना गोरा दाऊजी का मंदिर है, कस्बा में मान्यता है कि यहां का विग्रह स्वयं प्रगट हुआ था,मांट कस्बा और आसपास के लोगों में मन्दिर के प्रति गहरी आस्था है, पिछले कई दशकों से कस्बा में रामलीला की राम बारात,काली मेला की शुरुआत इसी मंदिर से होती है,