पुलिस टीम द्वारा 210 गुमशुदा मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए, मोबाइल पाकर खिले चेहरे
पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना व जनपद जालौन के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा कुल 210 गुमशुदा मोबाइल (कीमत लगभग 35,70,000/- रूपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया, मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे।
गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर थाना व जनपद जालौन के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों/राज्यों से पीड़ितों के गुम हुए 210 अदद मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 35,70,000/- रूपये) बरामद किये गये हैं। उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उपरोक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।
Orai, Jalaun | Jun 14, 2026