जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 35.70 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई
एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कुल 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। यह अभियान एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें साइबर थाना और विभिन्न थानों की टीमों ने लगातार प्रयास कर सफलता प्राप्त की।
बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस विभाग की सराहना की जा रही है।
#orai #jalaun #jalaunpolice #lostphone #missingphone #spjalaun #aspjalaun
Orai, Jalaun | Jun 14, 2026