बिहटा: नेउरा गांव के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, मची हड़कंप
Bihta, Patna | Apr 19, 2026 बिहटा के नेउरा थाने की पुलिस ने नेउरा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया है। पुलिस के द्वारा एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की जांच करते हुए जुर्माना नियमानुसार लगाया गया। इस दौरान छोटे और बड़े गाड़ी चालकों के बीच हड़कंप मची रही। रविवार की शाम 5:15 के करीब का मामला है।