गुना नगर: एमपी के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गुना, सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से की मुलाकात
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से विधायक रामनिवास रावत कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गुना पहुंचे। यहा सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने भाजपा नेताओं से गुना जिले में कई मुद्दे और विषयो पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री मीडिया के समक्ष कई मुद्दों पर चर्चा कीवही दल बदलने पर बोले, कि वह तो स्टूडेंट लाइफ में RSS में थे।