गुना नगर: यातायात पुलिस और आरटीओ ने गुना में स्कूली वाहनों की जांच की, कमियां मिलने पर कई वाहनों को किया गया जप्त
गुना में आरटीओ और यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों को जप्त किया है आरटीओ रंजन कुशवाहा ने 8 जुलाई को बताया, नील वर्ल्ड स्कूल की 3 बस और 10 बैन को जप्त किया है। वही विद्या भवन स्कूल की चार बसों को जप्त किया है। वाहनों में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, ठीक नही मिले। ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस एवं परमिट सर्टिफिकेट एक्सपायर पाए गए।