अन्ता: स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती की स्मृति में अंता रनर्स चेरीटेबल संस्थान द्वारा आयोजित होगा एक मेगा रन
Antah, Baran | Dec 28, 2024 स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती की स्मृति में अंता रनर्स चेरीटेबल संस्थान द्वारा बालक बालिकाओं को शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंता नगर में एक मेगा रन का आयोजन होगा। इस दौरान 2km, 3km, 5km और 10km के धावक भाग लेंगे। प्रत्येक वर्ग के बालक तथा बालिकाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।