रजौली: विद्युत विभाग की चहारदीवारी से सटे दुकानों पर अतिक्रमण, सीओ से कार्रवाई की मांग की गई
Rajauli, Nawada | Aug 26, 2025 मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौली के सहायक विद्युत अभियंता ने रजौली सीओ को पत्र लिखकर कार्यालय परिसर की चहारदीवारी से सटे दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। अभियंता ने बताया कि कई फुटपाथी दुकानदार तिरपाल डालकर और कुछ स्थायी गुमटी रखकर दुकान चला रहे हैं। इन दुकानों के ऊपर से 33 केवीए लाइन गुजर रही है । जानकारी मंगलवार को 4 बजे प्राप्त।