रजौली: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण-फिरौती का खुलासा, तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Rajauli, Nawada | Aug 25, 2025 रजौली पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए अपहरण-फिरौती कांड और वारंटियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महसई मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार के बेटे संटु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला 11 अगस्त को सामने आया था। जानकारी सोमवार को 4 बजे प्राप्त।