रजौली: भुसडी गांव में बंद विद्यालय से ताला तोड़कर एक क्विंटल चावल की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Rajauli, Nawada | Aug 26, 2025 रजौली थाना क्षेत्र के भुसडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने भंडार गृह एवं ड्रम का ताला तोड़कर करीब एक क्विंटल चावल चोरी कर लिया। इस संबंध में विद्यालय की शिक्षिका सह एमडीएम प्रभारी वीणा सिन्हा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । जानकारी मंगलवार को 4 बजे प्राप्त।