भीलवाड़ा: पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भीलवाड़ा यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर की समझाइश
अभियान के पहले दिन यातयात पुलिस ने यातयात थाने के बाहर वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर की समझाइश और यातायात नियमों के पालन करने की अपील। पुलिस ने अपील करते हुए वाहन चालकों से कहा कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगना अनिवार्य है साथ ही समझाइश की वाहन चालक हेलमेट को बोझ न समझे यह स्वयं की सुरक्षा के लिए है। अन्यथा नियमअनुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी।