सहजनवा: महाराष्ट्र के मालेगांव हरदियाँ गांव में दो सगे भाइयों की हत्या, अंतिम संस्कार एक साथ हुआ
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरदियाँ गांव के दो सगे भाइयों अनीस साहनी (28) और निखिल साहनी (25) की महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में हत्या कर दी गई। घटना 7 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जब दोनों भाई अपने कमरे में सो रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी परिचित व्यक्ति की मदद से हमलावर कमरे में घुसे और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।