सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर में युवा संगम प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
जिले के 83 बेरोजगार युवाओं का प्राथमिक चयन,
86 हितग्राहियों को 52.03 लाख का ऋण वितरित
सेवा संकल्प अभियानके तहत युवा संगम कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में गुरुवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आगर में आयोजित किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कुल 180 आवेदकों ने पंजीयन कराया। इनमें से 83 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों का रोजगार हेतु प्रारंभिक चयन किया गया।
मेले में स्वरोजगार के तहत उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, एनआरएलएम एवं एनयूएलएम के 86 हितग्राहियों को 52.03 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र एवं ऋण वितरित किए । इसके साथ ही प्रशिक्षण के लिए 35 आवेदकों का चयन किया गया, स्वरोजगार के लिए 45 आवेदकों का पंजीयन किया गया एवं 80 विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग* कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
रोजगार मेले में ब्लू लीफ एनर्जी स्माइल फाउंडेशन नई दिल्ली, टीमलीज सर्विसेज प्रा.लि. भोपाल, AWPL सेल्स मार्केटिंग नई दिल्ली, कृष्णा दर्पण एग्रो प्रा.लि. इंदौर, LIC आगर-मालवा, CII MCC (TATA ELECTRONICS) भोपाल, आरसेटी आगर, मिटकॉन ग्रीन एनर्जी, बैंक ऑफ इंडिया आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया एवं उन्हें रोजगार एवं व्यवसाय की जानकारी प्रदान दी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya