सेवा संकल्प अभियान
➡️प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है- श्री मधु गेहलोत
➡️राज्य नोडल अधिकारी श्री अनन्य द्विवेदी ने आगर में सेवा संकल्प
➡️अभियान के तहत् आयोजित विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा
➡️स्व- सहायता समूह की दीदीयों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है, उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ो बहनों की जिंदगी में बदलाव लाने का काम भी प्रधानमंत्री जी ने किया है। यह बात विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत ने गुरूवार को जिला पंचायत आगर में आजीविका मिशन द्वारा आयोजित नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित जिले की स्व- सहायता समूह की दीदीयों को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई -श्री भेरूसिंह चौहान, राज्य नोडल अधिकारी वाणिज्यकर आयुक्त श्री अनन्य द्विवेदी, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित श्री मेहरबान सिंह, जनप्रतिनिधि एवं समूह की दीदीयां उपस्थित थी।
विधायक श्री गेहलोत ने अपने उद्बोधन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है। देश सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में किसी भी देश से पीछे नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान ने उपस्थितजनों को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं स्व- सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर एवं लखपति दीदी बन गई है, उनका घर परिवार एवं समाज में मान-सम्मान बढ़ा है। श्री भेरूसिंह चौहान ने उपस्थितजनों से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने का आव्हान् किया। श्री मेहरबान सिंह ने जिलेवासियों से अपने घर-आंगन में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने और अपनी शुभकामनाएं देने का आग्रह किया।
आगर की समूह दीदीयों का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है- श्री द्विवेदी
इस अवसर पर वाणिज्यकर आयुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान के राज्य नोडल अधिकारी श्री अनन्य द्विवेदी ने कहा कि आगर जिले की स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा सराहनीय आर्थिक गतिविधियां संचालित कर आत्मनिर्भरता की राह पकड ली है, उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में सभी दीदीयों की भी अहम भूमिका रहेगी। श्री द्विवेदी ने उपस्थितजनों का स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। तत्पश्चात श्री द्विवेदी एवं कलेक्टर डॉ. मीना ने आजीविका मिशन के प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली।
प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूह के माध्यम से संचालित आर्थिक गतिविधियों और अपनी सफलता की कहानियां भी साझा की। दीदीयों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम एवं भजन भी प्रस्तुत किये। जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्री संजय सक्सेना ने जिले में आजीविका मिशन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
चाचा खेड़ी टोल प्लाजा का सफल संचालन करने वाली दीदी राजूबाई ने अपने संघर्ष एवं समूह से जुड़कर टोल प्लाजा का सफल संचालन करने तक की गाथा प्रस्तुत की तथा टोल प्लाजा संचालन से समूह की महिलाओं के जीवन में आएं आर्थिक बदलाव के बारे में विस्तार से बताया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#agarmalwa
#आगरमालवा
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh