मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
कोतवाली क्षेत्र के आरसी कॉलेज के सामने एक अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। तो वहीं चोर के द्वारा बाइक चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में देखा जा रहा है पहले चोर घूमता हुआ आता है और फिर बाइक पर बैठने के बाद स्टार्ट कर ले जाता है।