मैनपुरी: नगला जुला के पास बाइक सवार भाइयों को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक भाई की मौत और दूसरा भाई घायल
जनपद इटावा के अजनोर निवासी विपिन पुत्र सुरेश अपने भाई विवेक के साथ बीती शनिवार की शाम बाइक से सवार होकर मैनपुरी रिश्तेदारी में आ रहा था। नागल जुला के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें विपिन की मौत हो गई और विवेक घायल हो गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।