मैनपुरी: मैनपुरी जिला अस्पताल में आम आदमी पार्टी ने चलाया सफाई अभियान
रविवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर जिले में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। और लगातार ऐसे अभियान चलाया कर जनता की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे।