लालगंज: मड़वा धनावल गांव के पहाड़ पर स्थित चलंगा देवी मंदिर में मां चंद्रघंटा देवी की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा
ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव के पहाड़ के ऊपर स्थित चलंगा देवी मंदिर में मां चंद्रघंटा देवी की मूर्ति स्थापना के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार दोपहर बाद करीब 1.30 बजे ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों के जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया।