बिजावर: पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में 8 घंटे तक भटके युवक को डायल-112 टीम ने सकुशल बचाया
रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार किशनगढ़ थाना क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में रास्ता भटककर लापता हुए 26 वर्षीय युवक को डायल-112 पुलिस टीम ने सकुशल खोज निकाला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलजीत मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश अभियान चलाया और करीब 8 घंटे से जंगल में भटके युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।