चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र की चंदवाजी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 2 साल से फरार ₹8000 के इनामी बदमाश को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Jun 22, 2026 जयपुर ग्रामीण जिले के चोमू उपखंड क्षेत्र में चंदवाजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 8 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कालूराम को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि एसपी के निर्देशन में कार्रवाई की गई है।