पलिया: पलिया तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन, 40 शिकायतें दर्ज, 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील सभागार में आज शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया।