नावानगर: नावानगर बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, ट्रैक्टर अंडे के ठेले से टकराया, चालक गंभीर रूप से जख्मी
शनिवार रात नौ बजे नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया और सड़क किनारे स्थित एक अंडा दुकान को भी क्षति पहुंची। घायल चालक की पहचान नावानगर गांव निवासी सरोज यादव के रूप में हुई है।