सारठ: बामनगामा : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष द्वारा दर्ज कराए मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बामनगामा ग्राम-पंचायत में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट पर सोमवार शाम 5 बजे दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं दर्ज मामले में एक पक्ष के गौरव कु. गुप्ता ने 4 नामजद पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के बबुआ साह ने 3 नामजद व अन्य पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है