गुंडरदेही में उदयाचल नेत्र जांच एवं चश्मा केंद्र का शुभारंभ, मात्र ₹30 में आंखों की जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा और मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑप
गुंडरदेही में उदयाचल नेत्र जांच एवं चश्मा केंद्र का शुभारंभ, मात्र ₹30 में होगी आंखों की जांच गुंडरदेही नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित जैन कॉम्प्लेक्स, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे रविवार को उदयाचल नेत्र जांच एवं चश्मा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां मात्र ₹30 में आंखों की जांच, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा और अन्य लोगों को आधी कीमत पर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मोतियाबिंद के मरीजों का उदयाचल हॉस्पिटल राजनांदगांव में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगा।