लखीसराय: सदर प्रखंड के बालगुदर संग्रहालय में अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई
राज्य सरकार के निर्देश पर सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय स्थित ऑडिटोरियम में बुधवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे मदन मोहन मालवीय की 163 वीं एवं अटल जी की 100 वीं जयंती जिला प्रशासन के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम मिथिलेश मिश्र एएसपी अभियान मोतीलाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।