लखीसराय: शहर के नया बाजार में आर के हाई स्कूल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का डीएम ने किया उद्घाटन
शहर के नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में बुधवार की पूर्वाह्न 11:30 पर क्रिकेटर रोहित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बल्ले से बॉल को स्पर्श करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों द्वारा क्रिकेटर रोहित की याद में 2 मिनट का मौन व्रत रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।