मोदीनगर: मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर UPP परीक्षा भर्ती के पेपर लीक मामले पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की हाल ही में हुई परीक्षा में पेपर लीक की सूचना व परीक्षा में हुई बदइंताजामी के बाद सैकड़ो की तादाद में परीक्षार्थी समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर उपस्थित अधिकारियों से परीक्षा का पर्चा लीक होने का आरोप लगाते हुए पुनः परीक्षा कराये जाने की मांग की।