मोदीनगर: मोदीपोन कॉलोनी और उमेश पार्क कॉलोनी में ओपन जिम का मोदीनगर विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मोदीपोन कॉलोनी के पार्क एवं उमेश पार्क कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच ने अपनी विधायक निधि द्वारा लगाए गए ओपन जिम का उदघाटन फीता काट कर किया। जिसकी लागत 16.30 , 16.30 लाख रुपए है। इस ओपन जिम से आसपास के लोग अपनी सेहत अच्छी कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि व्यायाम जरूरी है जीवन के लिए।