शाहगंज: भुड़कुड़हाँ मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रेलर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हाँ मोड़ पर गुरुवार की सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण ट्रैक्टर और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।