लालगंज: सिकरौरा देवगांव मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या से स्कूली बच्चों सहित आम जनमानस परेशान, शासन-प्रशासन से लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत सिकरौरा देवगांव मार्ग पर अतिक्रमण होने से जाम लगने से स्कूली बच्चों सहित आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । लोगों ने बताया कि मार्ग की पटरी से अतिक्रमण का हटाना बेहद जरूरी है । सिकरौरा गांव से होकर देवगांव ज्यूली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सिंगल पीस सड़क इन दिनों भारी अव्यवस्था का शिकार बनी हुई है ।