🌊 ऐतिहासिक बाढ़ के बीच राहत कार्य जारी, वैशाली में 50,927 परिवारों को ₹35.65 करोड़ की GR राहत राशि 🤝
📍 हाजीपुर | 15 सितंबर 2026
वर्ष 2026 की अभूतपूर्व बाढ़ में वैशाली की नदियों ने पिछली भीषण बाढ़ के जलस्तर का रिकॉर्ड भी पार किया। विषम परिस्थितियों और गंभीर जलभराव के बावजूद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों की रफ्तार को निर्बाध बनाए रखा। 🚨
💰 50,927 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹35,64,89,000 (₹35.65 करोड़) की Gratuitous Relief (GR) राशि DBT के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है।
✅ पारदर्शी एवं बिचौलिया-मुक्त भुगतान
🏦 राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में
🚫 राहत राशि दिलाने के नाम पर किसी को कमीशन न दें
👩💼 जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के सतत अनुश्रवण में प्रभावित परिवारों के डाटा का सत्यापन एवं राहत भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया।
🍲 सामुदायिक रसोई
🩺 स्वास्थ्य सेवाएं एवं मेडिसिन किट
🏠 पॉलीथिन शीट
🐄 पशु चारा
📦 आवश्यक राहत सामग्री
इन सुविधाओं की उपलब्धता भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुनिश्चित की गई।
🌿 जलस्तर घटने के बाद स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत-बचाव कार्य जारी हैं और प्रशासन आमजन की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
💙 आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता—हर प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाना।
“राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।”
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#बाढ़_राहत
#जिला_प्रशासन_वैशाली
#DBT_से_राहत
#आपदा_प्रबंधन
#जनसेवा
21 views | Vaishali, Bihar | Sep 15, 2026