इस्लामनगर अलीगंज: लूटकांड में चार साल से फरार वांछित अभियुक्त को लखीसराय से किया गया गिरफ्तार
चंद्रदीप थाना पुलिस ने लूटकांड के मामले में करीब चार साल से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त छोटू कुमार को लखीसराय से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कुरौता निवासी शंकर साहू का पुत्र है। थाना की पुलिस ने मंगलवार को 6 बजे बताया कि चंद्रदीप थाना कांड संख्या 22/22, में वह वांछित था। मामले में पहले धारा 386, 387 व 34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।