झंडापुर निवासी मो. मनोवर आलम ने जमीन विवाद में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर कहा है कि आरोपितों ने जमीन अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाया और नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।