इंदौर: पलासिया में महिला का बैग छीनने वाले बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के पलासिया इलाके में एक महिला से बैग छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप किया है। बाइक सवार इन आरोपियों ने पैदल जा रही महिला से उसका पर्स छीन लिया था, जिसमें कुछ पैसे और मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसमें आरोपियों के माता पिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।