इंदौर: हीरानगर में होटल व्यवसायी और स्टाफ ने दूध व्यवसायी से की मारपीट, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के हीरानगर इलाके में होटल व्यवसायी और उसके स्टाफ द्वारा दूध व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था। गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।