इंदौर: बाणगंगा में नवनिर्मित मकान के नेक को लेकर किन्नर समुदाय से विवाद, मकान मालिक ने पुलिस में की शिकायत
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नवनिर्मित मकान का नेक लेने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और मकान मालिक के बीच विवाद की घटना सामने आई है। मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि समुदाय के लोग लगातार उनसे दोबारा नेक के पैसे देने का दबाव बना रहे थे, जबकि उन्होंने पहले ही नेक के पैसे दे दिए थे। बावजूद इसके समुदाय के लोग पैसे मांग रहे थे।