इंदौर: एमवायएच अस्पताल को मिली 10 किडनी डायलिसिस मशीन, बैंगलोर के रोटरी क्लब ने की दान, किडनी के मरीजों को मिलेगी राहत
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के एमवाय अस्पताल में 10 डायलिसिस मशीन दान में मिली है जिसका लोकार्पण एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने किया। बता दें कि, 8 डायलिसिस मशीन अस्पताल में पहले से उपलब्ध हैं।ऐसे में अब 18 डायलिसिस मशीन हो गई हैं।एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि, इन नई मशीनों के लगने से संभाग भर के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।