इंदौर: पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर चोरी, बापट चौराहा स्थित निवास पर हुई घटना, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहा स्थित भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी नरेंद्र हिरवानी के घर पर चोरी की वारदात सामने आई है। इस घटना में चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसमें सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।