इंदौर: मानव ट्रेड सेंटर में सीए के ऑफिस में चोरी, डेढ़ लाख का माल चोरी, सीसीटीवी से आरोपी पकड़े गए
Indore, Indore | Mar 11, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित साउथ तुकोगंज के मानव ट्रेड सेंटर में चोरों ने एक सीए के ऑफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ताले को तोड़कर ऑफिस में घुसकर नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का माल चोरी कर लिया था। जिसमें सीसीटीवी कैमरों में चोरी करने के बाद आरोपी भागते हुए दिखाई दिए थे। जिसमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा है।