रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुई चाकूबाजी में कोटा अस्पताल में भर्ती युवक की मौत, तीन आरोपी फरार
रामगंजमंडी में एक शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवक ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक दीपक भील खैराबाद का निवासी है। घटना 27 मार्च की रात की है। द्वारका कॉलोनी में एक शादी समारोह में दीपक अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने डीजे पर गाना बदल दिया। इस बात को लेकर विवाद हो गया।