बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने 4 साल से लापता महिला को किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि 4 वर्ष से लापता एक महिला को दस्तयाव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा नाबालिक बालिकाओं एवं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।जिस पर पुलिस के द्वारा 4 वर्ष से लापता महिला को छतरपुर से दस्तयाब किया गया एवं उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।